Connect with us

आप विधायक को नही बल्कि सीएम को चुन रहे हैं- योगी।

उत्तराखण्ड

आप विधायक को नही बल्कि सीएम को चुन रहे हैं- योगी।

संवादसूत्र देहरादून/टनकपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंपावत ने 25 वर्षों से जो सपने देखे थे। अब वह पूरे हो जाएंगे। ऐसा इसलिए कि आप विधायक को नहीं बल्कि मुख्यमंत्री को चुन रहे हैं। आपको सुनहरा अवसर मिला है। इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। पुष्कर धामी को विजयी बनाकर अपना आशीर्वाद दें।
आज गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड मॉडल राज्य बनेगा। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। मोदी जी के विजन से ही केदारनाथ धाम में अभूतपूर्व विकास हुआ। आज यही कारण है कि अब तक लाखों यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। योगी ने चंपावत के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खुद भी पहल करने की बात कही और कहा कि मां पूर्णागिरी, मां शारदा, गुरु गोरखनाथ धाम को विकसित किया जाएगा। यहां के धार्मिक स्थल सदियों से आस्था का केंद्र रहे हैं।यही कारण है कि स्वामी विवेकानंद, गुरु गोविंद सिंह को भी इस जगह ने आकर्षित किया। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास की भी चर्चा की और कहा कि पहले काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले 20 लोग मुश्किल से जा पाते थे। आज एक लाख लोग एक साथ दर्शन कर सकते हैं। योगी चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। इससे पहले वह रोड शो में भी शामिल हुए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धर्म व देश की उन्नति करने वाले योगी आदित्य नाथ की वजह से आज उतर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। वह हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्य में शामिल करने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]