Connect with us

अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया भ्रमण।

उत्तराखण्ड

अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के 21 प्रशिक्षुओं ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया भ्रमण।

संवादसूत्र देहरादून। उत्तराखंड अग्निशमन विभाग के अग्निशमन सेकेंड ऑफिसर के छह माह का प्रशिक्षण ओडिशा से पूरा करने के बाद एक माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे 21 प्रशिक्षुओं ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रदेश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य में अग्निशमन विभाग की भूमिका केवल आग की घटनाओं तक सीमित नहीं है। किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति में अग्निशमन विभाग महत्वपूर्ण प्रथम प्रतिक्रिया बल के रूप में कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि भूकंप, भूस्खलन, सड़क दुर्घटना, भवन दुर्घटना, आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन घटनाओं के दौरान प्रभावित लोगों तक तत्काल पहुंचना, खोज एवं बचाव कार्य करना तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना अग्निशमन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है।

प्रकाश चंद्र ने प्रशिक्षुओं से कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक रेस्क्यू तकनीकों, आपदा प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय की कार्यप्रणाली को गंभीरता से समझें। उन्होंने कहा कि आपदा के समय त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन एवं डीआईजी राजकुमार नेगी ने प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की भूमिका और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूएसडीएमए राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व तैयारी, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, जनजागरूकता और आपदा के दौरान प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र इस पूरी समन्वय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रशिक्षुओं को आपदा की सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित जनपद और विभागीय अधिकारियों तक सूचना पहुंचाने, रिस्पांस एजेंसियों को सक्रिय करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के समन्वय की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, अग्निशमन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एस.के. राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]