Connect with us

पीएनजी विस्तार कार्यों में तेजी के निर्देश, कुंभ से पहले हरिद्वार में पूरा होगा काम।

उत्तराखण्ड

पीएनजी विस्तार कार्यों में तेजी के निर्देश, कुंभ से पहले हरिद्वार में पूरा होगा काम।

संवादसूत्र देहरादून, 24 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पाइपलाइन और कनेक्शन विस्तार कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों, गैस कंपनियों और जिलाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही सड़क खुदाई की अनुमति मिलने पर पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाए।

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार जिले में पीएनजी से जुड़े सभी आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में संबंधित एजेंसियों से कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रस्तावित नई सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों में पहले से ही पीएनजी पाइपलाइन के प्रावधान किए जा सकें। इससे भविष्य में बार-बार सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व संसाधनों की बचत होगी।

उन्होंने आपूर्ति विभाग को पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए भूमि आवंटन, किराये और लीज से संबंधित स्पष्ट नीति जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित नीति में रोड कटिंग और रोड डिगिंग से संबंधित प्रावधान भी शामिल करने को कहा गया। साथ ही सड़क और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को खुदाई के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार शीघ्र पूर्व स्वरूप में लाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने प्रत्येक एजेंसी को परियोजनाओं के लिए विस्तृत टाइमलाइन और टाइमफ्रेम तैयार करने तथा परियोजना पूर्ण होने तक साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने भारत सरकार की गोवर्धन योजना के तहत उपलब्ध सब्सिडी का लाभ लेने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अपर सचिव रूचि मोहन रयाल, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, आयुक्त खाद्य एवं आपूर्ति बी.एल. राणा, अपर आयुक्त पी.एस. पांगती सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]