उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सचिवालय में संपन्न हुए। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक/मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि आम सभा द्वारा संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया।
निर्वाचन में विनयपाल सिंह अध्यक्ष, पूनम उपाध्यक्ष, दिनेश उनियाल महासचिव, राकेश रयाल एवं हेमा चन्द संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसके अलावा आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने तथा संघ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।




