Connect with us

बारिश के अलर्ट पर देहरादून में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश।

आपदा

बारिश के अलर्ट पर देहरादून में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश।

संवादसूत्र देहरादून। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बृहस्पतिवार को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल से प्राप्त ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर तक देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। बारिश की तीव्रता से जनजीवन प्रभावित होने और अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad

More in आपदा

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]