Connect with us

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी, कालाबाजारी-जमाखोरी पर होगी कार्रवाई।

उत्तराखण्ड

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी, कालाबाजारी-जमाखोरी पर होगी कार्रवाई।

संवादसूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और आम जनता को उचित दरों पर वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी के जरिए कृत्रिम रूप से कीमतें बढ़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समेत संबंधित विभागों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा कर उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलने की स्थिति नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता के अनुसार समयबद्ध कदम उठाने को कहा गया है।

उन्होंने सभी जिलों में प्रशासन को नियमित बाजार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के निर्धारित एवं प्रचलित बाजार मूल्यों के साथ-साथ दुकानों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध स्टॉक की भी जांच की जाएगी। कालाबाजारी, जमाखोरी या निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि का सीधा असर लोगों के घरेलू बजट पर पड़ता है। ऐसे में मूल्य नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी और पारदर्शी होना जरूरी है। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बाजार की स्थिति पर सतत निगरानी रखने और किसी भी अनियमितता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]