Connect with us

उत्तराखंड पहुंचे नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचे नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, सोमवार को संभालेंगे कार्यभार।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार को पहली बार देहरादून पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। उनके शपथ ग्रहण और कार्यभार ग्रहण से संबंधित तैयारियां शासन स्तर पर पूरी की जा रही हैं। मुख्य सचिव आनंद वर्धन तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। राज्यपाल के आगमन और कार्यभार ग्रहण करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]