Connect with us

डीबीएस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बाद बढ़ा विवाद, दो छात्रों को कमरे से उठाकर ले जाने का आरोप।

उत्तराखण्ड

डीबीएस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बाद बढ़ा विवाद, दो छात्रों को कमरे से उठाकर ले जाने का आरोप।

संवादसूत्र देहरादून: डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बाद एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच चल रहा विवाद बृहस्पतिवार रात कॉलेज परिसर से बाहर छात्रों के कमरों तक पहुंच गया। रायपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, अपर आमवाला-मयूर विहार क्षेत्र स्थित एक कमरे में सो रहे दो युवकों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और उन्हें अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर जबरन बैठाकर ले गए।

बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता राहुल धानिक ने बताया कि वह ध्रुव धपवाल के साथ डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव कफलिया के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे हिमांशु कुमार, योगेश घाघट, मनवीर नेगी, सुजीत थापा, राहुल और मोनू सरदार कुछ अन्य युवकों के साथ कमरे में पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद दोनों युवकों के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई।

अलग-अलग एक्टिवा से ले जाने का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, मारपीट के बाद मनवीर नेगी और योगेश ने राहुल को एक एक्टिवा पर जबरन बैठाया, जबकि हिमांशु और सुजीत दूसरी एक्टिवा से ध्रुव को अपने साथ ले गए। राहुल का आरोप है कि उसे करनपुर क्षेत्र में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया गया।

वहीं, ध्रुव को कथित तौर पर करनपुर स्थित एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]