उत्तराखण्ड
दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ ली।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में दीपेन्द्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्य सचिव ने दीपेन्द्र चौधरी को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि चौधरी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करेंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि सेवा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोग से इस उद्देश्य को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की।
वहीं, शपथ लेने के बाद आयुक्त दीपेन्द्र चौधरी ने कहा कि वह आयोग की ओर से सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
शपथ ग्रहण समारोह में सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय सहित शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।




