Connect with us

धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में जुटे शुभचिंतक, दिनभर दी बधाइयां।

उत्तराखण्ड

धामी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आवास में जुटे शुभचिंतक, दिनभर दी बधाइयां।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा। मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न वर्गों के लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा। मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मुख्यमंत्री को बधाई देने को लेकर उत्साह दिखाई दिया। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने सभी का आत्मीयता से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का स्नेह एवं शुभकामनाएं उनके लिए विशेष महत्व रखती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सेवा का दायित्व सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग और समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री के साथ लंबे समय से कार्य कर रहे मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं। विभिन्न वर्गों से पहुंचे लोगों ने भी मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]