Connect with us

प्रदेशभर की सड़कों के सुधार पर कैबिनेट में मंथन, मानसून के बाद युद्धस्तर पर होंगे काम।

उत्तराखण्ड

प्रदेशभर की सड़कों के सुधार पर कैबिनेट में मंथन, मानसून के बाद युद्धस्तर पर होंगे काम।

संवादसूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेशभर की सड़कों की स्थिति और उनके सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के अधीन आने वाली सड़कों के सुधार के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित उन पुरानी सड़कों के सुधार पर भी चर्चा की, जिनकी अनुरक्षण अवधि समाप्त हो चुकी है और नियमित रखरखाव नहीं हो पा रहा है। ऐसी सड़कों के लिए राज्य सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी विचार किया गया।

मानसून के बाद एक साथ शुरू होंगे सड़क सुधार कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं। इसके लिए संबंधित विभाग अभी से तैयारियां पूरी कर लें और निविदा प्रक्रिया समय से पूरी करें, ताकि बारिश समाप्त होते ही निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू किए जा सकें।

बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए और इसके लिए स्थानीय निकायों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

अक्टूबर से सड़क मार्ग से प्रदेश भ्रमण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह अक्टूबर माह से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का सड़क मार्ग से भ्रमण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़कों के सुधार की ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर एवं सुगम सड़क सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को समन्वित प्रयास करने होंगे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]