Connect with us

महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव और एआई के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करेगा महिला आयोग।

उत्तराखण्ड

महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचाव और एआई के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करेगा महिला आयोग।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर फ्रॉड और महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के साथ-साथ एआई के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे ऋषिकेश स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा।

राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव उर्वशी चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, व्यवसाय और कंटेंट क्रिएशन जैसे क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

AI टूल्स का होगा लाइव डेमोंस्ट्रेशन

कार्यक्रम की खासियत विभिन्न AI टूल्स का लाइव डेमोंस्ट्रेशन होगा। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक के व्यावहारिक, सुरक्षित और प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को यह भी बताया जाएगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई का इस्तेमाल करते समय किस तरह साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

राज्य महिला आयोग ने छात्राओं, महिलाओं और आमजन से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। आयोग का उद्देश्य महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाने के साथ उन्हें नई तकनीक के सुरक्षित उपयोग के लिए सक्षम बनाना है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]