Connect with us

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति द्वारा विकसित किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने इस एप को किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी बताते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के बेहतर उपयोग से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में इस प्रकार की पहल उपयोगी साबित हो सकती है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस एप के माध्यम से किसानों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निम्न सुविधाएं मिलेंगी:

  • रियल टाइम मौसम संबंधी जानकारी एवं अलर्ट
  • फसल-विशिष्ट कृषि सलाह
  • एआई आधारित फसल रोग पहचान
  • कृषि एवं बाजार संबंधी जानकारी
  • परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाएं
  • स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमों को बाजार से जोड़ने की व्यवस्था

समिति ने बताया कि एप को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादन से लेकर बाजार तक डिजिटल सहयोग उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति से कमला डबराल, राजेश डबराल, अंशुल, प्रांजल नौडियाल एवं सूरवीर सिंह कठैत उपस्थित रहे।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]