Connect with us

लोहियाहेड के 8 वर्षीय देव के इलाज की राह आसान, सरकार उठाएगी पूरा खर्च।

उत्तराखण्ड

लोहियाहेड के 8 वर्षीय देव के इलाज की राह आसान, सरकार उठाएगी पूरा खर्च।

संवादसूत्र देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील पहल से लोहियाहेड निवासी टिक्की विक्रेता रवि शर्मा के 8 वर्षीय बेटे देव के उपचार की राह आसान हो गई है। मुख्यमंत्री ने बच्चे के समुचित उपचार के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और इलाज में आने वाले पूरे खर्च को वहन करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, गत दिवस मुख्यमंत्री धामी लोहियाहेड में स्थानीय व्यवसायी रवि शर्मा की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने टिक्की खाई। बातचीत के दौरान रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपने 8 वर्षीय बेटे देव की बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि देव बचपन से गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है और उसके हाथ-पैर काम नहीं करते हैं। बच्चे का लंबे समय से उपचार चल रहा है और देहरादून स्थित इंद्रेश अस्पताल में भी उसका इलाज कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सोमवार देर शाम जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी और उपजिलाधिकारी तुषार सैनी सहित चिकित्सकों की टीम रवि शर्मा के लोहियाहेड स्थित आवास पहुंची। ऑर्थो विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी डॉ. एचएस ऐरी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया और पूर्व में कराए गए उपचार तथा मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी ली।

चिकित्सकों ने बच्चे की वर्तमान स्थिति और पूर्व उपचार का आकलन करने के बाद आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के लिए सबसे पहले एमआरआई जांच कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार तय किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को एमआरआई जांच तत्काल कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे और उसके अभिभावकों को जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से वाहन और आवश्यक सहायक उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चे के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे।

मुख्यमंत्री की इस पहल से देव के परिवार को उसके बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है। परिवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए उनकी मानवीय संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]