Connect with us

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, गोदियाल हिरासत में।

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में कांग्रेस का देहरादून में प्रदर्शन, गोदियाल हिरासत में।

प्रदर्शन के दौरान हरक सिंह रावत की तबीयत बिगड़ी

संवादसूत्र देहरादून, 1 सितंबर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सचिवालय कूच किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रैली के सचिवालय के नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हिरासत में ले लिया

पुलिस मुख्यालय कूच के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की के बाद उन्हें सांस फूलने और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच शुरू की और ईसीजी समेत आवश्यक जांचें की गईं। डॉक्टरों ने कुछ समय तक उनकी स्थिति पर निगरानी रखी।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमएस डॉ. आरएस बिष्ट के अनुसार जांच के बाद हरक सिंह रावत की हालत सामान्य और स्थिर पाई गई। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद समर्थकों में भी चिंता फैल गई थी। फिलहाल चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]