Connect with us

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर।

उत्तराखण्ड

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ मंजूर।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय राज्य के लिए दूरगामी प्रभाव वाला है, जिससे सड़क अवसंरचना मजबूत होगी और यात्रियों की सुरक्षा में बड़ा सुधार आएगा।
इस स्वीकृति के तहत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड पर 3 संवेदनशील स्थलों के लिए ₹228 करोड़ मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-134 चारधाम यात्रा का प्रमुख मार्ग है, जो धरासू और कुठनोरी से यमुनोत्री धाम को जोड़ता है। यह मार्ग भूस्खलन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील रहा है, जिससे कई बार यातायात बाधित होता है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने से यह मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के तवाघाट-घटियाबागड़ खंड में सुधार कार्यों से सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ सामरिक दृष्टि से भी यह मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। यह स्वीकृति प्रदेश के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ₹461 करोड़ की यह स्वीकृति चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने और सीमांत क्षेत्रों को जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]