Connect with us

रुड़की में किसान नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, 11 नामजद।

उत्तराखण्ड

रुड़की में किसान नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, 11 नामजद।

संवादसूत्र देहरादून/रुड़की : भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय सचिव तालिब के पुत्र पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर की बताई जा रही है, जहां पीड़ित अपनी बिजली की दुकान पर मौजूद था। आरोप है कि कदीर नामक व्यक्ति अपने 10 से अधिक साथियों के साथ बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ ही देर में हमलावरों ने देशी तमंचों से फायरिंग कर दी।
पीड़ित किसी तरह जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा, हालांकि हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, मास्टर, इंतखाब, अखलाक, आजम, आलम और कदीर समेत कुल 11 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]