Connect with us

नीति घाटी में दौड़ी फिटनेस की नई लहर, ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में 28 राज्यों के 933 धावकों की भागीदारी।

उत्तराखण्ड

नीति घाटी में दौड़ी फिटनेस की नई लहर, ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ में 28 राज्यों के 933 धावकों की भागीदारी।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र नीति घाटी में रविवार को ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का भव्य शुभारंभ हुआ। पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना और आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस अनूठे आयोजन में देश के 28 राज्यों से आए 933 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ काबीना मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने फ्लैग ऑफ कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास और पर्यटन संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ मुहिम को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बना है।

उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा सीमावर्ती गांवों को मजबूती मिलेगी।

जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का आयोजन 31 मई से 2 जून तक किया जा रहा है। पहले दिन रिमखिम-नीति-मलारी 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन प्रतियोगिता में 117 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि मलारी-नीति-मलारी 42 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 118 प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 5, 10 और 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समापन अवसर पर गमसाली से मलारी के बीच 30 किलोमीटर एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

इससे पूर्व शनिवार रात्रि मलारी गांव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों का उत्साह बढ़ाया। लोकगायक ने अपने लोकप्रिय लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]