Connect with us

पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन में सुधारीकरण कार्य होगा

उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन में सुधारीकरण कार्य होगा

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के सबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसमें आ रही समस्याओं के निदान के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की जायेगी।
उत्तराखण्ड राज्य मार्ग सुधारीकरण परियोजना के अन्तर्गत चयनित राज्य मार्गों के पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य मार्गों का एक लेन से डेढ़ लेन एवं मैदानी क्षेत्रों में एक लेन से दो लेन में उच्चीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। प्रथम चरण में 217 करोड़ रूपये़ की अनुमानित लागत की काठगोदाम-भीमताल-देवीधुरा लोहाघाट मोटर मार्ग एवं 176 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत के सुवाखोली-भवान सरोट-नगुण मोटर मार्ग के लिए केन्द्रीय सड़क निधि से उचित व्यवस्था करने के लिए जल्द केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से बातचीत की जायेगी।
बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव आर. के. सुधांसु, अमित नेगी, सौजन्या, प्रमुख अभियन्ता लोक निर्माण विभाग हरिओम शर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]