Connect with us

चकराता में लगेगी ‘विकसित भारत’ की चित्र प्रदर्शनी, मुफ्त चिकित्सा शिविर भी होगा।

उत्तराखण्ड

चकराता में लगेगी ‘विकसित भारत’ की चित्र प्रदर्शनी, मुफ्त चिकित्सा शिविर भी होगा।

संवादसूत्र देहरादून: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा 21 से 23 जुलाई 2026 तक चकराता के चिल्ड्रन्स पार्क में “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)” विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास और आजीविका संबंधी पहलों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विकसित भारत की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ पर विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा।

आयोजन में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े सूचनात्मक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देंगे। विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा आमजन के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में जौनसार क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी। स्थानीय लोक कलाकार लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा से लोगों का परिचय कराएंगे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो ने क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से 21 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता पहुंचकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]