Connect with us

नई टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर चित्र प्रदर्शनी।

उत्तराखण्ड

नई टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर चित्र प्रदर्शनी।

संवादसूत्र देहरादून/नई टिहरी: हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून की ओर से 14 और 15 अगस्त को न्यू टिहरी में एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर विशेष चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम की तैयारियों के तहत गुरुवार को टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तिरंगा रैली निकाली जाएगी। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास और देशभक्ति से जुड़े विषयों से परिचित कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 14 अगस्त को फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी में तिरंगे की यात्रा, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत और विभाजन की विभीषिका से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।

सीबीसी ने आमजन से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]