Connect with us

अटल जयंती पर विचारों की श्रृंखला में होगा संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन।

उत्तराखण्ड

अटल जयंती पर विचारों की श्रृंखला में होगा संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने सोमवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि परिषद के तत्वाधान में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का शुभारंभ 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे संस्कृति प्रेक्षागृह, देहरादून में किया जाएगा। इसके पश्चात 25 दिसंबर 2025 से यह संगोष्ठी प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी।
मधु भट्ट ने कहा कि यह आयोजन स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों, सुशासन के दृष्टिकोण एवं उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में उनके जीवन से संबंधित साहित्य, कविताओं एवं विचारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अवसर पर उन वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ एवं उनके नेतृत्व में कार्य किया है। साथ ही संगोष्ठी के दौरान कवि सम्मेलन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
उपाध्यक्ष ने कहा कि संगोष्ठी कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]