Connect with us

देहरादून मच्छी बाजार में युवती की चापड़ से हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

देहरादून मच्छी बाजार में युवती की चापड़ से हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून: शहर के मच्छी बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का नाम गुन्नू बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुन्नू घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक से आए एक युवक ने उससे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान अचानक युवक ने चापड़ निकालकर युवती के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुन्नू की मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]