Connect with us

पर्वतीय क्षेत्रों में कल बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

उत्तराखण्ड

पर्वतीय क्षेत्रों में कल बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

संवादसूत्र देहरादून: मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए शासन ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर खराब मौसम की स्थिति में अधिक सतर्कता बरतने को कहा।
उन्होंने पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन एवं नगर निकाय विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील, दूरस्थ एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित प्रसव की पूर्व व्यवस्थाएं करने को कहा गया।
बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए उच्च हिमालयी और संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर सहित आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जिलों में संवेदनशील सड़कों, पुलों और पैदल मार्गों की पहचान कर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]