उत्तराखण्ड
प्रशासनिक फेरबदल: प्रमुख पदों पर व्यापक बदलाव, कई जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर आईएएस, पीसीएस एवं सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश में जिलों से लेकर प्रमुख विभागों तक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
🔹 रुद्रप्रयाग में डीएम बदले
प्रतीक जैन (IAS-2018) को जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग पद से हटाते हुए प्रबंध निदेशक जीएमवीएन, मिशन निदेशक जल जीवन मिशन, परियोजना निदेशक नमामि गंगे तथा केएफडब्ल्यू परियोजना का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं विशाल मिश्रा (IAS-2018), जो अब तक जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक थे, को नया जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।
🔹 पर्यटन और आवास विभाग में बदलाव
नरेंद्र सिंह भंडारी (IAS-2016) को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद, देहरादून बनाया गया है।
विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017) को अपर सचिव, आवास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
🔹 पीसीएस अधिकारियों की नई तैनाती
कमलेश मेहता (PCS) की राज्य निर्वाचन आयोग से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें डिप्टी कलेक्टर, टिहरी गढ़वाल नियुक्त किया गया है।
अभज प्रसाद बाजपेयी (PCS) को सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी बनाया गया है।
त्रिलोक सिंह मार्तोलिया (PCS) को कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग में तैनाती दी गई है।
शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।




