Connect with us

आखिरकार धामी के नाम पर लगी मुहर,12 वें मुख्यमंत्री होंगे धामी।

उत्तराखण्ड

आखिरकार धामी के नाम पर लगी मुहर,12 वें मुख्यमंत्री होंगे धामी।

संवादसूत्र देहरादून: राज्य की सियायत में कई दिनों तक नए मुखिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। आखिरकार भाजपा ने कार्यवाहक सीएम धामी को ही दुबारा मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप दी है।

पुष्कर सिंह धामी इससे पहले प्रदेश के पांच साल में तीसरे मुखिया बनाए गए थे। चुनाव से चंद माह पहले उन्हें मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई। इसके बाद विगत फरवरी माह में विधानसभा चुनाव और 10 मार्च को परिणाम सामने आए। हालांकि पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा खटीमा से चुनाव हार गए, लेकिन फिर भी कई दिनों तक भाजपा हाईकमान में कई नामों पर माथापच्ची चलती रही। आखिर 11 दिन बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिए गए हैं। भाजपा हाईकमान की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को देहरादून भेजा गया। कई दौर की वार्ताओं के बाद भाजपा मुख्यालय में हुई अंतिम बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर सभी ने सहमति जताई। युवा चेहरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में लोकप्रिय भी रहे हैं। काफी कम समय में उन्होंने भाजपा के लिए अपने फैसलों से डैमेज कंट्रोल की पूरी कोशिश की।  वहीं, आज भाजपा मुख्यालय बलबीर रोड में तमाम भाजपा दिग्गजों और विधायकों का जमावड़ा और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।

पुष्कर सिंह धामी (जन्म : 16 सितम्बर, 1975)
पिता: शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)
माता: श्रीमती बिशना देवी
पत्नी: श्रीमती गीता धामी
पुत्र : दिवाकर , प्रभाकर

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध स्नातक वकालत (BA, LLB) डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु -32 वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (10 वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा,उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2007 तक)

विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड (2001-2002 )

राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (2010-2012 )

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (2016 से )

विधायक खटीमा,उत्तराखंड (2012-2017 )

विधायक खटीमा, उत्तराखंड (2017-2022 )

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]