Connect with us

एआई, कोडिंग और आईओटी की पढ़ाई अब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी की अभिनव पहल।

उत्तराखण्ड

एआई, कोडिंग और आईओटी की पढ़ाई अब ऑन व्हील्स, मुख्यमंत्री धामी की अभिनव पहल।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) सहित अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
यह लैब ऑन व्हील्स विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में सीखने में भी छात्रों की सहायता करेगी। इसके माध्यम से छात्रों को लर्निंग बाई डूइंग के सिद्धांत पर आधारित आधुनिक और व्यावहारिक शिक्षा का बेहतर प्लेटफॉर्म मिलेगा।
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स आगामी पांच वर्षों तक राज्यभर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को जागरूक करेगी, उन्हें प्रत्यक्ष प्रशिक्षण प्रदान करेगी तथा वैश्विक तकनीकी संभावनाओं से जोड़ेगी।
यह पहल राज्य में छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की अनुपलब्धता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। लैब में उपलब्ध प्रैक्टिकल्स एवं तकनीकी सुविधाएं उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होंगी।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन, जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]