Connect with us

दिनपट्टा तय होते ही गूंजा नंदानगर,मां नंदा ने जताई कैलाश जाने की इच्छा, 2026 में निकलेगी बड़ी जात।

उत्तराखण्ड

दिनपट्टा तय होते ही गूंजा नंदानगर,मां नंदा ने जताई कैलाश जाने की इच्छा, 2026 में निकलेगी बड़ी जात।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली: चमोली जनपद के नंदानगर स्थित सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां नंदा की बड़ी जात के आयोजन का दिनपट्टा तय कर दिया गया। शुक्रवार सुबह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मां नंदा ने अपने मुख्य अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर इसी वर्ष कैलाश जाने की इच्छा जताई।
इसके बाद गौड़ ब्राह्मणों ने विधिवत बड़ी जात यात्रा के आयोजन की घोषणा की। तय कार्यक्रम के अनुसार मां नंदा की बड़ी जात 5 सितंबर 2026 को कुरुड़ मंदिर से कैलाश के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा कुल 21 दिनों तक चलेगी।
दिनपट्टा तय होते ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। बड़ी जात यात्रा समिति द्वारा तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं में इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]