Connect with us

बद्रीनाथ बनेगा ‘स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’, आस्था और आधुनिकता का होगा दिव्य संगम।

उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ बनेगा ‘स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’, आस्था और आधुनिकता का होगा दिव्य संगम।

संवादसूत्र देहरादून: बद्रीनाथ धाम को अब एक नए और भव्य स्वरूप में विकसित करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुत मास्टर प्लान के तहत धाम को “स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन” के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ दिव्य अनुभव मिल सके।
सचिवालय में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मास्टर प्लान के अंतर्गत क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए बहु-आयामी कार्य किए जा रहे हैं। देव दर्शनी पॉइंट को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां से श्रद्धालुओं को धाम के प्रथम दर्शन भव्य रूप में मिलें। वहीं बद्रीनारायण चौक को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र बनाया जा रहा है।
धाम में आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वसुधा वाटिका के जरिए प्रकृति, आध्यात्मिकता और पारंपरिक कला का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।
मास्टर प्लान में भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों—पाञ्चजन्य शंख, सुदर्शन चक्र, कौमोदकी गदा और वैकुंठ द्वार—को विशेष रूप से शामिल किया गया है। साथ ही रामायण और महाभारत कालीन प्रतीकों का भी समावेश किया जाएगा।
श्रद्धालुओं के अनुभव को और दिव्य बनाने के लिए दिया आरती स्थल का विकास किया जाएगा। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में स्ट्रीटस्केप के तहत आधुनिक पैदल मार्ग, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं और पर्यावरण अनुकूल सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर बद्रीनाथ आस्था, आधुनिकता और प्रकृति के संतुलित संगम का एक आदर्श केंद्र बनकर उभरेगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]