Connect with us

जून से पहले दौड़ेगा भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम में जाम से मिलेगी राहत।

उत्तराखण्ड

जून से पहले दौड़ेगा भवाली-रातिघाट बाईपास, कैंचीधाम में जाम से मिलेगी राहत।

संवादसूत्र देहरादून: आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण के दौरान कैंची धाम मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवाली-रातिघाट बाईपास, भवाली बाईपास, मंदिर परिसर में निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा नैनीताल मालरोड में भू-धंसाव रोकथाम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास को पर्यटन सीजन (जून) से पहले हर हाल में चालू किया जाए। जब तक स्थायी मोटर पुल तैयार नहीं होता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वैली ब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारू किया जाए।
उन्होंने कहा कि कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, ऐसे में यातायात व्यवस्था मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह बाईपास बनने से मंदिर क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और पहाड़ी जिलों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि भवाली-सैनिटोरियम से रातिघाट तक 18.15 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग तैयार होकर चालू हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में कटिंग व सुरक्षा कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए मोटर पुल का निर्माण भी प्रगति पर है।
मुख्य सचिव ने भवाली बाईपास और शिप्रा नदी पर बने डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया, जो अब यातायात के लिए चालू हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे भवाली बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और पर्यटन सीजन में आवाजाही सुगम होगी।
कैंचीधाम में चल रहे लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत वाले सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्यों—जैसे बहुमंजिला पार्किंग, मेडिटेशन सेंटर, पाथवे और पैदल पुल—का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत बन रहे फैसिलिटेशन सेंटर की प्रगति की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पर्याप्त पार्किंग, सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को पुलिस एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान उन्होंने नीम करौली बाबा के दर्शन कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
इसके अतिरिक्त, वर्ष 2018 में क्षतिग्रस्त नैनीताल लोअर माल रोड के पुनर्निर्माण और झील की ओर हो रहे भू-धंसाव की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर आयुक्त कुमाऊं, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]