उत्तराखण्ड
सोलानी नदी पुल पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार; पांच घायल।

संवादसूत्र देहरादून/रुड़की: सोलानी नदी पुल पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।




