Connect with us

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, महाविद्यालय भवन का लोकार्पण कर विकास योजनाओं की दी सौगात।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं, महाविद्यालय भवन का लोकार्पण कर विकास योजनाओं की दी सौगात।

संवादसूत्र देहरादून/अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के दन्या स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर भव्य द्वार निर्माण, चमतोला खेल मैदान, राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबाँज में मिनी स्टेडियम, जीआईसी गरुड़ाबाँज में अतिरिक्त कक्षा-कक्षों तथा विभिन्न सड़क और सौंदर्यीकरण कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय दन्या में लगभग 4.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इस भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए मास्टर प्लान के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा शीतकालीन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री दन्या निवासी पवन पंत के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा में सहभाग कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]