उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला: बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक।

संवादसूत्र देहरादून: हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन आने वाले बदरीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर सहित सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल फोन के उपयोग पर भी रोक लगाई जाएगी, जिसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार की जा रही है।
इससे पहले बीकेटीसी की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इस फैसले को लेकर पुष्कर सिंह धामी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस विषय पर कानून, अधिनियम और पौराणिक परंपराओं का अध्ययन कर आगे निर्णय लिया जाएगा।
चारधाम यात्रा से पहले लिए गए इस फैसले को व्यवस्थाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




