Connect with us

“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर: 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, साइबर ठगों पर भी कड़ा शिकंजा।

उत्तराखण्ड

“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर: 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार, साइबर ठगों पर भी कड़ा शिकंजा।

संवादसूत्र देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने राज्यभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि अपराधियों, असामाजिक तत्वों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में गढ़वाल और कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षकों, सभी जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ और जीआरपी अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

1400 से अधिक अपराधियों पर कार्रवाई

पिछले एक माह से चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने राज्यभर में 1400 से अधिक वांछित, फरार, इनामी और पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार किया। संगठित अपराध पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गुंडा एक्ट के अंतर्गत 130 से अधिक लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

अवैध हथियार और आतंकी नेटवर्क पर प्रहार

राज्यभर में कार्रवाई करते हुए 66 अवैध हथियार बरामद किए गए और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हरेंद्र सिंह उर्फ हनी और निखिल वर्मा को भारी मात्रा में अवैध असलाह और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। जांच में इनके तार आतंकी संगठन “अल बदर” से जुड़े पाए गए। वहीं एसटीएफ ने देहरादून से विक्रांत कश्यप को अवैध पिस्टल और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी संगठन “अल बरक ब्रिगेड” के संपर्क में बताया गया है।

बांग्लादेशी घुसपैठियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4000 से अधिक असामाजिक और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, फर्जी नंबर प्लेट और हूटर के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 15 हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए, 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और 2000 से अधिक वाहन सीज किए गए।

होटल, पब और ढाबों की सघन जांच

राज्यभर में 18 हजार से अधिक बार, पब, क्लब, स्पा, होटल और ढाबों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 1200 से अधिक लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

40 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन

किरायेदारों, पीजी, होम-स्टे, मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट, होटल, धर्मशाला और आश्रमों में चलाए गए व्यापक सत्यापन अभियान के तहत 40 हजार से अधिक लोगों का सत्यापन किया गया। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की गई।

चारधाम यात्रा में साइबर सुरक्षा पर विशेष फोकस

चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया लिंक ब्लॉक किए और 50 से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद कराए। ये लिंक यात्रा पंजीकरण, हेली टिकट और होटल बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी का प्रयास कर रहे थे।

इसके अतिरिक्त, गैर राज्य के 147 लिंक ऑपरेटरों और 27 फर्जी मोबाइल धारकों के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

बैठक में वी. मुरुगेशन, ए.पी. अंशुमान, विम्मी सचदेवा, नीलेश आनन्द भरणे, राजीव स्वरूप और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]