उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम,सीएम ने 8 करोड़ से अधिक की योजनाएं की मंजूर।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्यों के लिए ₹2.13 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अंतर्गत विकासखण्ड ज्योर्तिमठ स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थायी हैलीपैड के प्लेटफॉर्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण हेतु ₹1.74 करोड़ तथा श्री केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हैलीपैड के सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹39.40 लाख की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं की सुरक्षा एवं सुगमता में वृद्धि होगी।
नन्दा राजजात यात्रा-2026 के लिए पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण को ₹4.60 करोड़
मुख्यमंत्री ने नन्दा राजजात यात्रा-2026 के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकासखंडों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण के लिए ₹4.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
थराली: शहीद भवानी दत्त इंटर कॉलेज, चौपड्यों में 8 चौपहिया वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण हेतु ₹71.67 लाख।
देवाल (सरकोट): 63 चौपहिया व 9 दुपहिया वाहनों की क्षमता की पार्किंग, 2 कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹1.14 करोड़।
कर्णप्रयाग (नौटी): 37 चौपहिया एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग हेतु ₹42.39 लाख।
नारायणबगड़ (मगोती): 94 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग हेतु ₹79.56 लाख।
कर्णप्रयाग (कांसुवा): 43 चौपहिया वाहन क्षमता की सरफेस पार्किंग हेतु ₹64.23 लाख।
थराली (कुलसारी): राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप 89 चौपहिया वाहनों की अस्थायी पार्किंग हेतु ₹5.51 लाख।
इसके अतिरिक्त नंदानगर विकासखंड में:
ग्राम कनोल: 30 कार क्षमता की स्थायी पार्किंग हेतु ₹33.65 लाख।
ग्राम आला: 13 कार क्षमता की अस्थायी पार्किंग हेतु ₹18.30 लाख।
ग्राम रामणी: 28 कार क्षमता की स्थायी पार्किंग हेतु ₹31.03 लाख स्वीकृत किए गए हैं।
इन व्यवस्थाओं से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रबंधन में सुधार होगा।
आश्रम पद्धति विद्यालयों के मरम्मत कार्यों को ₹2.03 करोड़
मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित राजकीय आश्रम पद्धति उच्च माध्यमिक विद्यालय बिडौरा एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खटीमा के मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों हेतु कुल ₹2.03 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
बिडौरा विद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण (₹83.99 लाख), छात्रावास मरम्मत (₹33.75 लाख), आवासीय भवन मरम्मत (₹28.20 लाख) तथा शिक्षण भवन मरम्मत (₹24.21 लाख) के कार्य किए जाएंगे। वहीं खटीमा स्थित बालिका विद्यालय में विभिन्न मरम्मत एवं रख-रखाव कार्यों हेतु ₹15.39 लाख एवं ₹17.30 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर मोटर मार्ग
मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड यमकेश्वर में नोडखाल–मालाकोट ग्रामीण मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महिताब सिंह के नाम पर किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है।
इन निर्णयों से धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक आयोजनों, शिक्षा संस्थानों की आधारभूत संरचना तथा स्थानीय जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।




