Connect with us

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सेमी,भैसारी,गुप्तकाशी गांव का किया भ्रमण।

उत्तराखण्ड

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सेमी,भैसारी,गुप्तकाशी गांव का किया भ्रमण।

संवादसूत्र रुद्रप्रयाग: भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सेमी,भैसारी,गुप्तकाशी गांव में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग करेगी।
बुधवार शाम सेमी,भौसारी तथा गुप्तकाशी गाँव में आयोजित बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। बैठक में ग्रामीणों ने उनके सामने क्षेत्रीय समस्याएं रखीं। इसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग मे अधिकृत की गयी भूमि के मुआवजे तथा भू धंसाव की ग्रामीणों ने शिकायत की। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने गांव में विकास न होने से भी जिलाध्यक्ष उनियाल जी को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि दस सालों से केदारनाथ विधानसभा विकास से कोसों दूर हो चला है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार पार्टी युवा चेहरे को मौका दे तो घाटी से भाजपा का वनवास समाप्त हो सकता है। जिस पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला भाजपा हाई कमान को करना है,पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनायेगी सभी के प्रयासो से विधानसभा में भेजना सभी का मूलमंत्र होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याओं के हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। कहा कि जल्द ही प्रदेश में दुबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है तथा धामी सरकार क्षेत्रवासियों की सभी समस्याओं को प्रमुखता के साथ दूर करेंगे तथा विकास की बहार एक बार फिर केदार घाटीके साथ साथ प्रदेश में भी बहेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव की मूलभूत समस्याओं के साथ गांव में विकास कार्य कराये जाएंगे। बैठक में पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ के साथ साथ सैकडों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]