Connect with us

चुनावी नतीजों से भाजपा खुश,नड्डा का कांग्रेस पर हमला।

देश-विदेश

चुनावी नतीजों से भाजपा खुश,नड्डा का कांग्रेस पर हमला।

संवादसूत्र: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। 

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “हरियाणा की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को, विरासत की राजनीति को नकारते हुए एक बार फिर विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी है। 

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “हरियाणा की जनता को बहुत बधाई कि उन्होंने तीसरी बार हरियाणा सरकार(भाजपा) पर विश्वास व्यक्त किया और उन्होंने यह बता दिया कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’…लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है…मोदी की गारंटी पर लोगों ने मुहर लगाई है। 

भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। आज के नतीजे विकास, नवभारत के निर्माण के प्रति लोगों के समर्पण का प्रतीक है। हरियाणा में यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास के कार्यों की जीत है…मैं सभी को बधाई देती हूं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जहां भी बीजेपी की सरकार बनती है, वहां के लोग लंबे समय तक बीजेपी का समर्थन करते हैं। और दूसरी तरफ, कांग्रेस की क्या स्थिति है? पिछली बार कांग्रेस की सरकार कब सत्ता में आई थी? करीब 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार दोबारा बनी थी और तब से अब तक उनकी सरकार दोबारा नहीं बनी है…देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों ने कांग्रेस के लिए ‘नो एंट्री’ के बोर्ड लगा दिए हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार पर कोई दाग नहीं लगा है, वैसे ही हरियाणा में भाजपा सरकार पर पिछले 10 साल में कोई दाग नहीं लगा है और इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी और पूर् मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ढेर सारी बधाई। मैं एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की जनता को ढेर सारी बधाई देता हूं। विजय के इस उत्सव में मुझे अपने कार्यकर्ताओं के प्रति अहोभाव और प्रेम आता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने थकने वाले हैं, न रुकने वाले हैं और झुकने का तो कोई सवाल ही नहीं बनता है। मैं सभी को साधुवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि, जम्मू-कश्मीर में उसके (कांग्रेस के) सहयोगी पहले से ही चिंतित थे कि कांग्रेस क वजह से उन्हें नुकसान हो रहा है और आज के नतीजों ने भी यही दिखाया है। आपको याद होगा कि चुनाव नतीजों में भी हमने यही देखा। लोकसभा में कांग्रेस ने जो सीटें जीतीं, उनमें से आधी उसके सहयोगियों की वजह से ही जीतीं। इसके अलावा जहां सहयोगियों ने कांग्रेस पर भरोसा किया, उन सहयोगियों की नाव डूब गई। कई राज्यों में तो कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा उसके सहयोगियों को ही भुगतना पड़ा। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी पार्टी है जो अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। कांग्रेस ऐसा देश बनाना चाहती है जहां लोग अपनी ही विरासत से नफरत करें, अपनी राष्ट्रीय संस्थाओं पर शक करें, हर उस चीज की छवि खराब करना चाहती है जिस पर देशवासियों को गर्व है। चाहे वो देश का चुनाव आयोग हो, देश की पुलिस हो, देश की न्यायपालिका हो, कांग्रेस हर संस्था को खराब करना चाहती है।

जम्मू-कश्मीर के लोगों नेशनल कॉन्फ्रेंस और उनके गठबंधन को बहुमत दिया, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में जितनी पार्टियां चुनाव लड़ रही थी, उसमें भाजपा सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल करने वाली पार्टी बनी हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ता को उनके तप और तपस्या को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हुए, वोटों की गिनती हुई और नतीजे घोषित किए गए और यह भारतीय संविधान और लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने कहा- पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। भारत के लोकतंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के लिए अनेक षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां और उनके सहयोगी दल इस खेल में शामिल हैं। आज हरियाणा ने ऐसी हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया है। हर भारतीय को संकल्प लेना होगा कि हम ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत विकास के पथ से विचलित नहीं होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस सत्ता को अपना अधिकार मानती है, वो सत्ता में न रहने पर बिन पानी मछली की छटपटाती है। आज पूरा देश देख रहा है कांग्रेस सत्ता में न आने के कारण जाति का जहर बोने में लगी हैं। ये लोग चांदी नहीं सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए, कांग्रेस का परिवार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करता है, इनसे चिढ़ता है। आज जब दलित, पिछड़े वर्ग ऊपर बढ़ रहा है तो इनके पेट में दर्द होता है। कांग्रेस के शाही परिवार ने कहा कि ये आरक्षण खत्म कर देंगे। हरियाणा में भी वो यही करने वाले थे। कांग्रेस वाले भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहते हैं। देश ने देखा देश के किसानों को कैसे भड़काने का प्रयास किया। लेकिन हरियाणा के किसानों ने इनको करारा जवाब दिया।

पीएम मोदी ने चुनावी नतीजों के बाद भारत माता की जय, शंखनाद से भाषण की शुरुआत की। हमने सबने सुना है, जहां दूध-दही का खाना, वैसा है हमारा हरियाणा। ये भारत के संविधान की जीत है, ये भारत के लोकतंत्र की जीत है। पीएम मोदी ने आगे कहा- हरियाणा की ये जीत हमारे नम्र-विनम्र मुख्यमंत्री की जीत है। इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया वो पहले कभी नहीं हुआ। ये पहली बार हुआ है कि पहले दो कार्यकाल 5-5 साल पूरे करने के बाद यहां लोगों ने भाजपा को तीसरी बार मौका दिया। इस बार हरियाणा के लोगों ने हमें छप्पर फाड़ के वोट दिया, हमें हरियाणा ने इस बार सीटें भी ज्यादा दी है। भाजपा सबसे ज्यादा दिलों में बसती है। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई, इसलिए गुजरात और मध्य प्रदेश में दो दशक से कांग्रेस को मौका नहीं दिया। इन लोगों ने हमारे सेना को लेकर अपप्रचार किया, हमारे नौजवानों को भड़ाकाया, आज हरियाणा ने कांग्रेस को दो टूक संदेश दिया है। हरियाणा ने देश भक्तों को बांटने की साजिश को फेल कर दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नकहा कि आज हम सबके लिए हर्ष और उल्लास का विषय है। जो जीत हमने हरियाणा में हासिल की है और जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन किया वह पीएम मोदी के प्रति जनता का विश्वास है। जब कांग्रेस के लोग झूठ फैलाने में लगे थे तो जनता ने उनकी एक नहीं सुनी। जेपी नड्डा ने कहा- जहां कांग्रेस है वहां भ्रष्टाचार, जहां कांग्रेस है वहां भाई-भतीजावाद है। जेपी नड्डा ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा- जो जलेबी खाने को बैठे थे, उनको जलेबी नसीब नहीं हुई।

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]