Connect with us

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर नोटिसों का निस्तारण करेंगे बीएलओ।

उत्तराखण्ड

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर नोटिसों का निस्तारण करेंगे बीएलओ।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के आयुक्तों तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के मामलों में बीएलओ घर-घर जाकर नोटिसों की सुनवाई और निस्तारण करें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से बूथ तक न आना पड़े।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 के तहत प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता पांच से अधिक दावे या आपत्तियां प्रस्तुत करता है, तो ऐसे मामलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) स्वयं जांच और सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत और गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप को अपने-अपने मंडलों के सभी जिलों का दौरा कर विशेष निगरानी (सुपर चेकिंग) करने के निर्देश भी दिए, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, दोनों मंडलायुक्त तथा सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]