Connect with us

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर विस्तृत चर्चा।

उत्तराखण्ड

गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ–हरिद्वार विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर विस्तृत चर्चा।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तारीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेसवे के दो तुलनात्मक एलाइनमेंट विकल्प साझा किए गए।
प्रस्तुत विकल्पों में पहला एलाइनमेंट मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक प्रस्तावित है, जबकि दूसरा विकल्प हापुड़–मेरठ–मुजफ्फरनगर–हरिद्वार जनपदों को कवर करता है। दोनों एलाइनमेंट के तकनीकी, पर्यावरणीय और भौगोलिक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने यूपीडा को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली अग्रिम औपचारिकताओं—भूमि उपलब्धता, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मध्य अंतरराज्यीय समन्वय—से संबंधित प्रारंभिक कार्यवाही का विस्तृत प्रारूप तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि परियोजना के विस्तारीकरण में दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, समयबद्ध योजना और पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय संपर्कता को सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक में सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार तथा यूपीडा के चुनकु राम पटेल, विनय प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]