Connect with us

ब्रेकिंग: कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका,परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे सहित कांग्रेस में शामिल।

उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग: कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका,परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे सहित कांग्रेस में शामिल।

संवादसूत्र दिल्ली/ देहरादून: उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस ने दिया भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके विधायक पुत्र संजीव आर्य भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल। दिल्‍ली में हुए कांग्रेस में शामिल, आर्य 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे, पिछले दिनों उनकी अपनी ही सरकार से नाराजगी की चर्चा रही और मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी स्‍वयं उनके आवास पर मिलने पहुंचे थे। आर्य कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष व पिछली कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव के मुताबिक यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है।

दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। वहीं यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री थे और उनके पास छह विभाग थे। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे।


यशपाल और संजीव आर्य ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। भाजपा ने तब दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे। वह पहले भी काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]