उत्तराखण्ड
अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर केंद्र सतर्क, कृषि मंत्री ने दिए निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून/नई दिल्ली: शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, ने देश के विभिन्न राज्यों में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लिया है।
उन्होंने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश से हुई फसल क्षति की विस्तृत समीक्षा की जाए। साथ ही संबंधित राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करने को कहा है।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक सहायता समय पर सुनिश्चित की जा सके।
इस बीच, श्री चौहान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और किसी भी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
बताया गया है कि कृषि मंत्री आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर विस्तृत चर्चा करेंगे और आगे की कार्ययोजना तय करेंगे।




