Connect with us

नया कीर्तिमान रचने की ओर बढ़ी चारधाम यात्रा, श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार।

उत्तराखण्ड

नया कीर्तिमान रचने की ओर बढ़ी चारधाम यात्रा, श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार।

संवादसूत्र देहरादून: इस वर्ष नए कीर्तिमान की ओर तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा शुरू होने के महज 25 दिनों के भीतर ही दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख 60 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

प्रदेश सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 13 मई तक कुल 12,60,478 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें में 5,23,582, में 3,24,081, में 2,05,425 और में 2,07,390 श्रद्धालु पहुंचे हैं।

बुधवार को एक ही दिन में 80,401 श्रद्धालुओं ने चारधामों में दर्शन किए। इनमें सबसे अधिक 32,423 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे। वहीं बद्रीनाथ में 21,260, यमुनोत्री में 13,403 और गंगोत्री धाम में 13,315 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विशेष रूप से केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कठिन पैदल मार्ग और उच्च हिमालयी क्षेत्र होने के बावजूद 22 दिनों में ही 5 लाख 23 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों और राज्य सरकार द्वारा यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने से तीर्थयात्रियों का विश्वास और बढ़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 तक बीते चार वर्षों में कुल 69,45,487 श्रद्धालु केदारनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। इनमें वर्ष 2022 में 15,64,248, वर्ष 2023 में 19,58,863, वर्ष 2024 में 16,53,581 और वर्ष 2025 में 17,68,795 श्रद्धालु शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए स्लॉट प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण प्रणाली और रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की लगातार निगरानी के लिए विशेष तंत्र भी सक्रिय किया गया है, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]