Connect with us

भारी बारिश पर मुख्यमंत्री धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव और जरूरी सेवाएं तुरंत बहाल करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

भारी बारिश पर मुख्यमंत्री धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव और जरूरी सेवाएं तुरंत बहाल करने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां जिला प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत-बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख सड़कों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने और मार्ग बाधित होने पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। उन्होंने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]