उत्तराखण्ड
सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए 5 किमी रन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, सविता कपूर तथा परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।




