उत्तराखण्ड
‘मन की बात’ से मिली नवाचार और राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ जन-जन को प्रेरित करने वाला सशक्त मंच है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियों तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी से सतर्क रहने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि AI, स्वास्थ्य जागरूकता और डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाकर राज्य को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया तथा पूर्व विधायक श्री बलवंत सिंह भौंरियाल भी उपस्थित रहे।




