Connect with us

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

संवादसूत्र देहरादून/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टिहरी गढ़वाल स्थित वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट में आयोजित 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का वर्चुअल शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी राज्य को मिलना बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को मंच देने के साथ-साथ उत्तराखंड को एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाते हैं। प्रतियोगिता में 19 टीमों के 440 से अधिक खिलाड़ी कैनोइंग, रोइंग और कयाकिंग जैसी स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस बेहद जरूरी है। खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता भी विकसित करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि वाटर स्पोर्ट्स आपदा प्रबंधन, बाढ़ राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे कार्यों में बेहद उपयोगी साबित होते हैं और कई बार जीवन रक्षक भूमिका निभाते हैं।
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन अभियानों से देश में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है। उत्तराखंड सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड अब “देवभूमि” के साथ-साथ “खेलभूमि” के रूप में भी उभर रहा है। भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की दिशा में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]