Connect with us

स्थानीय उत्पाद, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प: सेमलडाला मेले से मुख्यमंत्री ने की विकास घोषणाएं।

उत्तराखण्ड

स्थानीय उत्पाद, पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प: सेमलडाला मेले से मुख्यमंत्री ने की विकास घोषणाएं।

संवादसूत्र देहरादून/सेमलडाला (पीपलकोटी): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सेमलडाला पीपलकोटी में आयोजित 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच देने के साथ ही लोक संस्कृति की जीवंत पहचान को सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी स्मृति-चिन्ह एवं भेंट अब स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान में आमजन की सक्रिय सहभागिता की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल, वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया अभियानों को आगे बढ़ाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीविशाल धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहे हैं, वहीं रोपवे और रेल परियोजनाएं पर्यटन एवं अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी।
उन्होंने बताया कि एक जनपद-दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड, स्टेट मिलेट मिशन और होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 800 से अधिक होमस्टे संचालित हैं और उत्तराखंड तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में 10 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है तथा सख्त भू-कानून लागू किया गया है। उत्तराखंड को ज्ञान, शिक्षा, संस्कृति और विकास का केंद्र बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएं
सेमलडाला खेल मैदान का विस्तारीकरण
नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग पर पेयजल सहित आधारभूत सुविधाओं का विकास
ग्वालदम से तपोवन लॉर्ड कर्जन मार्ग का नाम बदलकर नंदा–सुनंदा मार्ग
राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ का सौंदर्यीकरण
अनसूया देवी मंदिर, मंडल में यात्री विश्राम गृह का निर्माण
कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]