Connect with us

मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस।

संवादसूत्र देहरादून, 12 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज एवं पद्मश्री सम्मानित दिवंगत जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा का निधन न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

जसपाल राणा भारतीय निशानेबाजी के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में गिने जाते थे। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता राणा ने खिलाड़ी के रूप में देश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ कोच के रूप में भी भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने अनेक प्रतिभाशाली निशानेबाजों का मार्गदर्शन किया, जिनमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि 49 वर्षीय जसपाल राणा का 11 जून की रात दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देशभर के खेल जगत और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]