उत्तराखण्ड
भगवान हनुमान के आदर्शों से समाज में सेवा और एकता मजबूत होगी: मुख्यमंत्री।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य की उन्नति, विकास और जनकल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद भी मांगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, साहस और सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की उपासना से भय, संकट और नकारात्मकता दूर होती है तथा जीवन में आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस का संचार होता है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करें, जिससे राज्य में सकारात्मक वातावरण और सामूहिक विकास को बढ़ावा मिल सके।




