Connect with us

मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास।

उत्तराखण्ड

मसूरी विधानसभा को 17.80 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के स्वर्णिम दौर की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड को खेल, पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मसूरी की विशेष पहचान है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार क्षेत्र में सैन्य धाम का निर्माण, मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क का उच्चीकरण तथा जल जीवन मिशन के तहत गंगोल-पंडितवाड़ी पेयजल योजना जैसी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मालदेवता लाल पुल से सिल्ला-मोलधार होते हुए सुआखोली तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य सीआरएफ योजना के तहत किया जा रहा है। वहीं, रिखोली ग्राम पंचायत के सोलाह गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी के दोनों किनारों पर बाढ़ सुरक्षा कार्य और न्यू कैंट रोड क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी निर्माण भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार बिना रुके और बिना थके अपने सभी वादों को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), दंगाइयों से नुकसान की भरपाई कराने का कानून और नकल विरोधी कानून जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लागू किए हैं। उन्होंने दावा किया कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद 34 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां मिली हैं।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई स्टार्टअप नीति, एक जनपद दो उत्पाद, हाउस ऑफ हिमालयाज, होम स्टे योजना, वेड इन उत्तराखंड और सौर स्वरोजगार योजना जैसी पहलें शुरू की गई हैं। इन योजनाओं से बड़ी संख्या में युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर सृजित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और मातृशक्ति पूरी तरह आत्मनिर्भर बने।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, वीर सिंह चौहान, नेहा जोशी, सीमा पुंडीर और लक्ष्मण सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]